संपर्क मोबाइल ऐप डाउनलोड | Sampark Portal शिकायत पंजीकरण | संपर्क पोर्टल राजस्थान 2021 | राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन नंबर | संपर्क पोर्टल राजस्थान आवेदन की स्थिति | संपर्क पोर्टल राजस्थान 2021 ऑनलाइन
राजस्थान सरकार ने राज्य के नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए ही Rajasthan Sampark Portal 2021 को शुरू किया हैं। इसका शुभारम्भ राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याओं की शिकायत को आसानी से घर बैठे दर्ज करा सकते हैं। आपके द्वारा दर्ज की गयी शिकायत पर संबंधित अधिकारीयों द्वारा तुरंत कार्यवाही की जाएगी व आपकी समस्या का समाधान किया जायेगा। पोर्टल का लाभ लेने के लिए आपको Sampark Portal पर अपना पंजीकरण करना होगा।
राजस्थान संपर्क (Rajasthan Sampark Portal) का उद्देश्य नागरिकों को एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करना है जहां राज्य का कोई भी नागरिक संबंधित विभागों को अपनी शिकायतें दे सकता है।इसमें मुख्य रूप से एकीकृत वेब पोर्टल के साथ एक राज्य स्तरीय कॉल सेंटर शामिल है जो विभिन्न नागरिक केंद्रित प्रश्नों और सरकारी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के समाधान और निवारण के लिए संपर्क के एक बिंदु के रूप में कार्य करेगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको बतायेगे कि आप किस प्रकार Rajasthan Sampark Portal 2021 पर अपनी समस्या की शिकायत दर्ज करा कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते है। इसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।
Contents
Rajasthan Sampark Portal 2021
नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी सरकारी विभाग / कार्यालय के खिलाफ अपनी शिकायतों को दर्ज कर सकते हैं और शिकायत को निवारण के लिए संबंधित कार्यालय / विभाग को भेज दिया जाएगा।साथ ही मुख्यमंत्री जी ने राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन (181) शुरू की है। जिसके माध्यम से आप अपनी समयस्याओ को सुलझा सकते है। हम “राजस्थान संपर्क पोर्टल 2021” के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे शिकायत दर्ज, शिकायत की स्थिति, ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन प्रक्रिया और शिकायत फॉर्म आदि की जानकारी प्रदान करेंगे।
पोर्टल का नाम | राजस्थान संपर्क पोर्टल |
लॉन्च किया गया | मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
लाभ | ऑनलाइन शिकायत दर्ज |
उदेश्य | लोगो की शिकायत का निवारण करना |
वेब पोर्टल | sampark.rajasthan.gov.in |
राजस्थान संपर्क पोर्टल 2021 का उद्देश्य
राजस्थान सरकार का Rajasthan Sampark Portal शुरू करने का मुख्य कारण राज्य के नागरिको की समस्या का जल्द से जल्द निवारण करना है। पहले किसी भी व्यक्ति को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। कई बार इतनी मुसीबतों का सामना करने पर भी उन्हें जल्दी से अपनी समस्या का निवारण नहीं मिल पाता था। जिस कारण सरकार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए Rajasthan Sampark Portal को शुरू किया। यहां आप अपनी शिकायत दर्ज करने के साथ -साथ शिकायत की स्थति की जाँच भी आसानी से कर सकते हैं।
Sampark Portal 2021 के लाभ
यदि आप संपर्क पोर्टल पर अपना पंजीकरण करते हैं, तो आपको निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे।
- शिकायत दर्ज करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने आवश्यकता नहीं।
- जिला स्तर पर पंचायत समिति और राजस्थान संपर्क केंद्रों को नि: शुल्क शिकायत दर्ज करने की सुविधा।
- नागरिक कॉल सेंटर (181) पर फोन के माध्यम से शिकायतों को दर्ज करने और सूचना प्राप्त करने की नि: शुल्क सुविधा।
- Sampark Portal के तहत अपनी शिकायत दर्ज करने से आपके समय व धन दोनों की बचत होगी। और आप घर बैठ के ही अपनी शिकायत दर्ज कर पाएंगे।
- संपर्क पोर्टल पर शिकायत करने पर यदि कोई कार्यवाही नहीं होती तो आप अपनी शिकायत की स्थति की जाँच भी कर सकते हैं।
- पंजीकृत मामलों में उचित समाधान नहीं होने पर प्रत्येक माह के निर्धारित गुरुवार को संबंधित विभाग के साथ व्यक्तिगत सुनवाई की सुविधा।
- – राजस्थान संपर्क केंद्र में पंचायत समिति स्तर का पहला गुरुवार औसतन (उप-विभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में)
- – जिले का दूसरा गुरुवार पंचायत समिति स्तर सुनवाई स्तर महीनों राजस्थान संपर्क केंद्र से संतुष्ट नहीं है (कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला)
- – चयनित सुनवाई में संतुष्ट नहीं होने पर चयनित मामलों में जिला राज्य स्तरीय सुनवाई।
राजस्थान संपर्क पोर्टल 2021 ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण करें
यदि आप भी Rajasthan Sampark Portal पर अपना पंजीकरण करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको Rajasthan Sampark Porta पर जाना होगा। यहां होम पेज पर आपको “शिकायत दर्ज करें” का विकल्प दिखाई देगा। जैसा नीचे दर्शाया गया है
- यहां आपको “शिकायत दर्ज करें“ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा।
- इस पेज में आप दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़े और अंत में “Register Grievance” के विकल्प पर क्लिक करें।
- विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर , शिकायतकर्ता का नाम , शिकायत विवरण आदि भरनी होगी और साथ ही अपने दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
- दस्तावेज अपलोड होने के बाद एक बार फॉर्म की जाँच कर लें, फिर अंत में “Submit” पर क्लिक करें। इसी के साथ आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।और आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
राजस्थान संपर्क पोर्टल ऑनलाइन शिकायत की स्थिति जांच करें
यदि अपने Rajasthan Sampark Portal पर अपनी शिकायत दर्ज की है और अब आप ऑनलाइन शिकायत की स्थिति जांच करना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करने।
- सबसे पहले राजस्थान संपर्क पोर्टल (sampark.rajasthan.gov.in) पर जाएँ। यहां होम पेज पर आपको “शिकायत की स्थिति देखे” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन हो जायेगा। जैसा नीचे दिखाया गया है।

- यहां आपको Grievance Id / Mobile No को भरना होगा और उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर अंत में “View” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- व्यू पर क्लिक करते ही आपके सामने आपकी शिकायत की स्थिति आ जायेगी।
Note =>यदि शिकायत दर्ज करने के 30 दिनों तक निवारण की सूचना न मिले तो आप शिकायत पुनः स्मरण (complaint recall) विकल्प का प्रयोग कर सकते है। अन्य सभी महत्वपूर्ण लिंक नीचे दिए गए हैं।
महत्वपूर्ण लिंक(Important Link) |
|
राजस्थान संपर्क पोर्टल 2021 | यहां क्लिक करें |
शिकायत दर्ज करें | यहां क्लिक करें |
शिकायत की स्थिति देखें | यहां क्लिक करें |
शिकायत का पुनर्स्मरण | यहां क्लिक करें |
सजेशन स्टेटस चेक करें | यहां क्लिक करें |
आवेदन फार्म डाउनलोड करें | डाउनलोड Hindi / English |
राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
- यदि आप Rajasthan Sampark Mobile App डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थान संपर्क पोर्टल (http://sampark.rajasthan.gov.in/) पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको “गेट एप” क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको अपना “मोबाइल नंबर” दर्ज करना होगा और “सेंड ऐप लिंक” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाईल पर आपको एक मेसज प्राप्त होगा। उसमे आपको Rajasthan Sampark Mobile App का लिंक प्राप्त हो जायेगा। लिंक पर क्लिक करते ही आपके फ़ोन में राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जायेगा।
Rajasthan Sampark Portal Contact / Helpline Number
Contact => यदि आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल से किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप नीचे दिए गए सम्पर्क विविरण पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Department of Administrative Reforms
Smt. Chirta Gupta (IAS)
Phone: 91(141)-2227889
E-mail : Rajasthan.sampark.rpg@gmail.com
Address: – Food Building Second Floor, Room No – 7220
Department of Information Technology and Communications
G K Sharma (Additional Director & GM (RISL)),
IInd Floor, Library Building,
Government Secretariat,
Jaipur- 302005 (Raj), India
Phone : 91(141)-5153222 (Ext. -Rajasthan Sampark – 22271, 22272 ; Tour – 21121)
E-mail : rajsampark@rajasthan.gov.in
Helpline Number => यहां हमने आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान संपर्क पोर्टल की सभी जानकारी प्रदान की है। यदि आपको अभी भी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने व अन्य कोई समस्या हो, तो आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर व ई- मेल पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Toll Free Number- 181
Email Id- rajsampark@rajasthan.gov.in , cmv@rajasthan.gov.in
आशा करते हैं की हमारे द्वारा दी गयी Rajasthan Sampark Portal 2021 जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपको इससे जुड़े कोई प्रश्न पूछने हों, तो आप हमे नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपको जवाब देंगे, अन्य सरकारी योजनाओं की सबसे पहले जानकारी पाने के लिए हमारे पेज के साथ बने रहें। धन्यवाद –