Meri Fasal Mera Byora Portal Haryana Farmer Registration | Kisan Crops Online Panjikaran at fasalhry.in | मेरी फसल मेरा ब्यौरा- किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Meri Fasal Mera Byora Portal 2021 Haryana : नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किये गए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की जानकारी देंगे। जैसे की आपको विदित होगा कि हरयाणा सरकार ने 5 जुलाई 2019 को Meri Fasal Mera Byora पोर्टल http://fasalhry.in/ को लॉन्च किया है। यहां किसान अपनी फसल संबंधी विवरण अपलोड करने पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों से आग्रह किया है कि वे फसल के बारे में अपने विवरणों को अपलोड करें। और 31 जुलाई से अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSCs) या अटल सेवा केंद्रों पर फसलों का ऑनलाइन पंजीकरण करें।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल www.fasalhry.in ने कृषि और किसानों कल्याण विभागों को एक मंच में लाया है। इसके साथ ही राजस्व, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता कार्य और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभागों को भी इस मंच पर लाया है। सभी जानकारी जैसे बुवाई, कटाई के मौसम और मंडी से संबंधित जानकारी इस पोर्टल पर वास्तविक समय के आधार पर प्रदान की जाएगी। इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल (किसान पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे है। कृपया इसके लिए पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।
Contents
- 1 मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पंजीकरण 2021
- 1.0.1 मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा 2021 के लाभ
- 1.0.2 Meri Fasal Mera Byora के उद्देश्य
- 1.0.3 मेरी फसल मेरा ब्यौरा के लिए जरूरी दस्तावेज
- 1.0.4 New Update: मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा
- 1.0.5 Meri Fasal Mera Byora Haryana के तहत कॉल सेंटर की स्थापना
- 1.0.6 मेरी फसल मेरा ब्यौरा किसान पंजीकरण के लिए दिशा निर्देश
- 1.1 मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में ऑनलाइन पंजीकरण करें
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पंजीकरण 2021
Meri Fasal Mera Byora Portal Registration – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने किसानों को अपनी जमीन और फसल के विवरण की रिपोर्ट करने के लिए इस पोर्टल को लॉन्च किया है। इसके अतिरिक्त, किसानों को हरियाणा सरकार की कई योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा। फसलों का ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल fasalhry.in की आधिकारिक लिंक पर किया जा सकता है। यह पोर्टल किसानों की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए एकल मंच के रूप में काम करेगा।
Meri Fasal Mera Byora Haryana 2021 | |
योजना का नाम | मेरी फसल मेरा ब्यौरा |
किसके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी |
सम्बंधित विभाग | किसान और कृषि कार्य मंत्रालय |
लाभार्थी | राज्य के सभी किसान भाई |
उद्देश्य | किसान पंजीकरण और खेत का ब्यौरा |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन (उपलब्ध है) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://fasalhry.in/ |
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर | 1800-180-2060 |
स्कीम प्रकार | राज्य सरकार योजना |
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा 2021 के लाभ
किसान राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे विभिन्न लाभों का लाभ उठा सकते हैं। जो इस प्रकार हैं:
- फसल बीमा रक्षण (Crop Insurance Cover)।
- प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति के कारण मुआवजा।
- विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता।
- सभी किसानों को बोई गई फसल का नाम, खेती के तहत क्षेत्र, फसल का महीना, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपलोड करनी होगी।
मैं किसान भाइयों से अपील करता हूँ कि फसल बिक्री हेतु 19 अप्रैल तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल' पर registration करा लें।https://t.co/iyGrcsQhZQ pic.twitter.com/4VuUAggebm
— Manohar Lal (@mlkhattar) April 7, 2020
Meri Fasal Mera Byora के उद्देश्य
हरियाणा राज्य सरकार ने किसानों के फसल पंजीकरण के लिए और निम्नलिखित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मेरी फैसल मेरा ब्योरा पोर्टल लॉन्च किया है:
- किसान पंजीकरण, फसल पंजीकरण और खेत का ब्यौरा।
- कृषि संबंधित जानकारियाँ समय पर उपलब्ध करना।
- खाद्य ,बीज ,ऋण एवं कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर उपलब्ध करवाना।
- फसल की बिजाई-कटाई का समय और मंडी संबंधित जानकारी उपलब्ध करना।
- प्राकृतिक आपदा-विपदा के दौरान सही समय पर सहायता दिलाना।
- किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता और समस्या निवारण के लिए एक अनूठा प्रयास।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल किसानों को आसान तरीके से कृषि उपकरणों पर सब्सिडी का लाभ उठाने में मदद करेगा। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान फसल क्षति का आकलन करने और राहत को आसान बनाने के लिए पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा के लिए जरूरी दस्तावेज
हरयाणा में किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण करने के लिए कुछ दस्तावेज देने या दिखाने जरूरी है, जिनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं:
- आवेदक किसान का आधार कार्ड
- रिहायसी प्रमाण-पत्र
- मोबाइल नंबर जो पोर्टल पर पंजीकरण के समय दर्ज कराना है
- जमीन की जानकारी के लिए नक़ल की कॉपी / फारद की कॉपी से अपना मुरब्बा नंबर खसरा नंबर।
- हाल ही का पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक की पासबुक की कॉपी
New Update: मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा
इस योजना के तहत अब हरियाणा सरकार द्वारा अन्य राज्य के किसानों के लिए धान की खरीद के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण खोल दिया है। अब योजना के अंतर्गत अन्य राज्यों के किसान भी धान की फसल बेच पाएंगे। साथ सरकार द्वारा पंजीकरण करवाने की तिथि बढ़ा दी गई है। सभी किसान भाई अब योजना के तहत आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ उठा सकता है। पहले योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीक 7 सितम्बर 2021 तक तय की गयी थी। जिसे अब आगे बढ़ाया गया हैं –
Meri Fasal Mera Byora Haryana के तहत कॉल सेंटर की स्थापना
मेरी फसल मेरा ब्यौरा के अंतर्गत किसानो को सहायता प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा कॉल सेंटर भी बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से किसान अपनी समस्या आसानी से दर्ज करवा सकते हैं और इस कॉल सेंटर के माध्यम से किसानों की समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा। इस साथ ही एक ई खरीद सॉफ्टवेयर स्थापित किया जाएगा, जिसमे भुगतान मॉड्यूल भी ई खरीद का एक हिस्सा होगा। इसके लिए कई बैंकों से संपर्क किया गया है। अब जब भी किसान द्वारा किसी भी प्रकार का भुगतान किया जाएगा तो किसानों को एसएमएस के माध्यम से उसकी जानकारी भेजी जाएगी। यदि किसानों को अपने भुगतान की जानकारी प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या होती है। तो वह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा स्थापित किये गए कॉल सेंटर के माध्यम से अपने भुगतान संबंधित समस्याओं का समाधान कर पाएंगे।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा किसान पंजीकरण के लिए दिशा निर्देश
किसान पंजीकरण के लिए निर्देश निम्नलिखित है:
- आधार कार्ड संख्या 12 अंक का होना चाहिए।
- मोबाइल संख्या 10 अंक का होना चाहिए।
- फसल की सम्बन्धित जानकारी इस पंजीकृत मोबाइल संख्या पर एस.एम.एस द्वारा भेजी जाएगी।
- किसान निम्नलिखित दस्तावेज पंजीकरण करने के समय अपने पास रखें
- आधार कार्ड
- जमीन की जानकारी के लिए नक़ल की कॉपी /फारद की कॉपी से अपना मुरब्बा संख्या खसरा संख्या देख कर भरें |
- फसल के नाम /किस्में /बुआई का समय
- बैंक की पासबुक की कॉपी
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में ऑनलाइन पंजीकरण करें
यदि आप इस योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा। जो निम्न प्रकार से है –
सबसे पहले आपको Meri Fasal Mera Byora Portal पर जाना होगा। यहां आपको होम पेज पर “पंजीकरण (क्लिक करे)“ पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जंहा आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। और फिर “जारी रखे” पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर ,आधार नंबर ,परिवार आईडी में से कोई भी एक आईडी नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। यह फॉर्म आपको चार चरणों में भरना होगा। जो निम्नलिखित प्रकार से हैं –
- किसान पंजीकरण => यहां आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होंगी।
- फसल का विवरण => यहां पर आपको अपनी फसल की पूर्ण जानकारी देनी होंगी।
- बैंक विवरण => यहां आपको अपने बैंक से संबंधित जानकारी प्रदान करनी होंगी।
- मंडी /आढ़ती का विवरण => और अंत में आपको मंडी /आढ़ती का विवरण भरना होगा।
- इन चारो चरणों के विवरण भरने के बाद आपको “सबमिट” पर लिक करना होगा। इस प्रकार आप आसानी से हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत मंडी सचिव लोगिन करने की प्रक्रिया
यदि आप इस योजना के तहत मंडी सचिव लोगिन करना चाहते हैं, तो इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://fasal.haryana.gov.in) पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा। यहां आपको “मंडी सचिव लॉगिन करें“ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको अपने अपना जिला तथा मंडी केंद्र का चयन करना होगा।
- चयन करने के बाद आपको (मार्केट कमेटी सचिव) अपना मोबाईल नंबर भरकर कर “दर्ज करें” पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपका आसानी से लॉगिन हो जायेगा।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत मंडी में फसल लाने का अनुमादित सप्ताह चुने
यदि आप इस योजना के तहत मंडी में फसल लाने का अनुमादित सप्ताह चुनना चाहते हैं, तो इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://fasal.haryana.gov.in) पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा। यहां आपको “मंडी में फसल लाने का अनुमादित सप्ताह चुने“ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर दिए गए कैप्चा कोड को भरकर “जारी रखे” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने मंडी में फसल लाने का अनुमादित सप्ताह दिख जायेगा।
- यहां से आप इसे आसानी से चुन सकते हैं।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत आवेदन फॉर्म को प्रिंट करे
यदि आप इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म को प्रिंट करना चाहते हैं, तो इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://fasal.haryana.gov.in) पर जाना होगा।
इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा। यहां आपको “पंजीकरण करे” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आपको दायीं तरफ ऊपर “Print Form“ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा जैसा ऊपर चित्र में दर्शाया गया है।
- इस पेज में आपको अपना नाम ,मोबाइल नंबर , बैंक खाता संख्या आदि जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको “प्रिंट करें” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा यहां से आप आसानी से फॉर्म प्रिंट कर सकते हैं।
हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा सीमांत किसान पंजीकरण (केवल धान के लिए)
यदि आप इस योजना के तहत केवल धान के लिए सीमांत किसान पंजीकरण करना चाहते हैं, तो इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा। यहां आपको “सीमांत किसान पंजीकरण (केवल धान के लिए)“ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आपको अपना मोबाईल नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड आदि भरना होगा। फिर “जारी रखें” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना नाम ,मोबाइल नंबर , बैंक खाता संख्या आदि जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको “Submit” पर क्लिक करना होगा।
यहां हमने आपको किसान पंजीकरण/आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें। अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हो। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। हमारी वेबसाइट www.yojanaapplicationform.com में आने के लिए धन्यवाद, अधिक अपडेट के लिए बने रहें।