How to Make e-challan Payment Online | Traffic Challan Ki Sampurn Jankari 2021 | ट्रैफिक चालान की सम्पूर्ण जानकारी 2021 | Traffic Challan Details in Hindi |
नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप जानते ही हैं की नया मोटर वाहन अधिनियम, 1 सितंबर 2019 से लागू कर दिया गया है। इस नए अधिनियम के लागू होने के बाद से ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर भारी जुर्माना लग रहा है। नए नियमों में न सिर्फ भारी जुर्माना लग रहा है, बल्कि इनका सख्ती से पालन भी हो रहा है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में संशोधित मोटर वाहन विधेयक (Motor Vehicle Act) लागू हो चुका है। वहीं नए विधेयक के तहत गाड़ियों के चालान कटने भी शुरू हो गए हैं। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि एक नागरिक की तरह आप ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन करते हैं। क्योंकि किसी ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) वाले ने आपको रोका नहीं है, तो आप गलत भी हो सकते हैं।

कई बार जल्दबाजी या हड़बड़ी में कई मौकों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो ही जाता है, लेकिन आपको पता नहीं चलता। आपका चालान भी कटा हो, लेकिन आपको पता ही न चला हो। अगर आपने जाने-अनजाने में कोई ट्रैफिक नियम तोड़ा है, तो आप उसका पता भी लगा सकते हैं। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में कई लोगों को SMS के जरिये पता चला है कि उन्होंने ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। उस एसएमएस में उन्हें एक लिंक भी भेजा गया है, जहां वे चालान के स्टेटस का पता लगा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको यह जानकारी देंगे कि ट्रैफिक चालान ऑनलाइन कैसे भरें। इस आर्टिकल में हम आपको यह जानकरी भी देंगे कि चलान स्टेटस को कैसे ट्रैक किया जा सकता है। तो यदि आप भी जानना चाहते हैं कि Traffic E-Challan ऑनलाइन कैसे भरें तो इस लेख को पुरा पढ़ें।
Contents
ट्रैफिक ई-चालान 2021 ऑनलाइन कैसे भरें
Fill Traffic E-Challan Online – ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए जानकारी दी है कि अब आप ई चालान के जरिए घर बैठे चालान जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ये सुविधा किए गए चालानों के लिए हैं। ट्रैफिक पुलिस की इस सेवा के चलते आपको चालान जमाकर के लिए दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही चालान की व्यवस्था में पारदर्शिता भी आएगी।
इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, सिर्फ कुछ स्टेप को फॉलो करके आप घर बैठे ऑनलाइन चालान जमा कर सकते हैं। चूंकि यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और पुलिस की देखरेख में होती है, इसलिए इसमें किसी हेराफेरी का डर नहीं रहता है।
आर्टिकल | मोटर वाहन अधिनियम, 2021 /ई-चालान |
कब से लागू हुआ | 1 सितंबर, 2019 से |
कहाँ लागू है | पूरे भारतवर्ष में |
मंजूरी | केंद्र सरकार द्वारा भारत की संसद में |
वाहन का प्रकार | 2 एवं 4 पहिया वाहन |
उद्देश्य | सभी को यातायात के नियम के प्रति जागरूक करना |
सम्बंधित विभाग / मंत्रालय | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Digital Traffic e Challan के लाभ
Benefits of Traffic E-Challan – ई चालान से कई लाभ है, जो निम्नलखित है:
- ई चालान एक सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन है, जो एंड्रॉयड बेस्ड मोबाइल एप और वेब इंटरफेस पर काम करता है।
- इस एप को वाहन और सार्थी एप्लिकेशन के जोड़ा गया है। इस एप पर आपको विभिन्न प्रकार के यूजर फ्रेंडली फीचर मिलते हैं।
- हालांकि इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से ट्रैफिक इंफोर्समेंट सिस्टम के रूप में होता है।
- ई चालान का इस्तेमाल करने से आपका कीमती वक्त बचेगा।
- साथ ही आपको चालान भरने के लिए किसी दफ्तर भी नहीं जाना होगा।
- इसके इस्तेमाल से रेवेन्यू घाटे को कम किया जा सकेगा और सिस्टम में पारदर्शिता आएगी।
ट्रैफिक ई चालान ऑनलाइन भरें
Fill Traffic E-Challan Online at Parivahan Portal – यदि आप भी अपना ट्रेफिक चालान ऑनलाइन चेक करना और भरना चाहतें हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और चालान भरें।
- इसके लिए आपको सबसे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ई-चालान वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर जाना होगा। इसके लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
Official Website: Ministry-of-Road-Transport-&-Highways-Portal
- यहां क्लिक करते ही आप eChallan Parivahan Portal के होम पेज पर पहुँच जायेंगे।

- यहां आपको “Check Challan Status” पर क्लिक करना होगा। जैसा ऊपर चित्र में दिखाया गया है।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन होगा। जैसा नीचे दर्शाया गया है।

- अब यहां आपको चलान स्टेटस को चेक करने के तीन विकल्प मिलेंगे, एक चलान नंबर, दूसरा वाहन नंबर और तीसरा Driving License नंबर का, आपको किसी भी विकल्प को चुनकर नंबर डालना है।
- और फिर कैप्चा कोड डालने के बाद “GET DETAIL” बटन में क्लिक करना है।
- अगर आपका चालान कटा होगा तो आपको नीचे की ओर चलान दिखने लगेगा, साथ ही साथ Payment का विकल्प भी दिया जाएगा।
- “Pay Now” के आप्सन पर क्लिक करते ही भुगतान के लिए आपके राज्य की वेबसाइट खुल जाएगी।
- यहा से आप अपने क्रेडिट/ डेबिट कार्ड या फिर इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके Online Payment कर सकते हैं।
ट्रैफिक पुलिस ऑफलाइन ई चालान भुगतान
- यदि आप Offline E Challan Payment करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाना होगा।
- फिर आपको वंहा अपने वाहन की जानकारी जिसमे वाहन संख्या, आरसी, तथा गाड़ी का इंसोरेंस दिखाना होगा।
- इसके बाद आपके द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आपके चालान की जाँच कर आपको बताया जायेगा।
- इसके बाद आप अपने चालान भुगतान का भगतान कर सकते हैं। भगतन होने पर आपको एक रसीद दी जाएगी।
- जिसमे आपके द्वारा किये गए भुगतान की जानकारी दर्ज होगी। इस प्रकार आप आसानी से अपने चालान का ऑफलाइन भुगतान कर सकते हैं।
ई-चालान ऑनलाइन स्थिति की जांच करें
यदि आप अपने ई-चालान स्थिति की जांच करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको “सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ई-चालान“ की वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर आपको “Check Challan Status“ पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा।
- यहां आपको चालान नंबर, व्हीकल नंबर और डीएल नंबर में से किसी एक का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको वह नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड डाल कर “Get Detial” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आपके ई-चालान की स्थिति की पूरी जानकारी खुल जाएगी।
मोटर वाहन अधिनियम, 2021 के तहत चालान जुर्माना सूची
जैसा की आप सभी जानते हैं की सड़क दुर्घटनाओं को कम करने व यातायात के नियमो का पालन करवाने हेतु सरकार द्वारा नियम एवं चालान फाइन की नई सूची तैयार की है। जो निम्न प्रकार से है –
यातायात नियमों का उल्लंघन | पुराना चालान / जुर्माना | नया चालान / फाइन |
सामान्य | 100 रुपये | 500 रुपये |
सड़क विनियमन उल्लंघन के नियम | 100 रुपये | 500 रुपये |
यातायात अधिकारीयों के आदेशों की अवहेलना करना | 500 रुपये | 2,000 रुपये |
बिना लाइसेंस के वाहनों का अनाधिकृत उपयोग करना | 1,000 रुपये | 5,000 रुपये |
बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना | 500 रुपये | 5,000 रुपये |
योग्य नहीं होने के बावजूद ड्राइविंग करना | 500 रुपये | 10,000 रुपये |
सामान्य से अधिक वाहन पर | कुछ नहीं | 5,000 रुपये |
अधिक गति होने पर | 400 रुपये | 1,000 रुपये |
खतरनाक ड्राइविंग होने पर | 1,000 रुपये | 5,000 रुपये तक |
शराब पी कर गाड़ी चलाने पर | 2,000 रुपये | 10,000 रुपये |
तेजी / रेसिंग करने पर | 500 रुपये | 5,000 रुपये |
बिना परमिट के वाहन चलाने पर | 5,000 रुपये तक | 10,000 रुपये तक |
एग्रेगेटर (लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन) | कुछ नहीं | 25,000 से 1 लाख रुपये तक |
ओवरलोडिंग होने पर | 2,000 रुपये और प्रति अतिरिक्त टन पर 1,000 रुपये | 20,000 रुपये और प्रति अतिरिक्त टन पर 2,000 रुपये |
यात्रियों की ओवरलोडिंग होने पर | कुछ नहीं | 1,000 रुपये प्रति अतिरिक्त यात्री |
सीट बेल्ट न लगाने पर | 100 रुपये | 1,000 रुपये |
2 पहिला वाहनों पर ओवरलोडिंग होने पर | 100 रुपये | 2,000 रुपये और 3 महीने के लिए लाइसेंस की अयोग्यता |
हेल्मेट्स नहीं लगाने पर | 100 रुपये | 1,000 रुपये और 3 महीने के लिए लाइसेंस की अयोग्यता |
इमरजेंसी वाहनों के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं कराने पर | कुछ नहीं | 1,000 रुपये |
बीमा के बिना ड्राइविंग करने पर | 1,000 रुपये | 2,000 रुपये |
किशोरों द्वारा किया गया अपराध पर | कुछ नहीं | 1. अभिभावक या मालिक को दोषी माना जाएगा। |
2. 3 साल की कैद के साथ 25,000 रुपये | ||
3. किशोरी पर JJ अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। | ||
4. वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। | ||
दस्तावेजों को लगाने के लिए यातायात अधिकारीयों का पॉवर | कुछ नहीं | ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन |
यातायात अधिकारीयों को लागू करने से होने वाले अपराध | कुछ नहीं | संबंधित सेक्शन के तहत 2 बार जुर्माना |
यदि आप मोटर वाहन अधिनियम, 2021 चालान जुर्माना सूची डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं –
Download New Traffic Rule/Challan list PDF
यहां हमने आपको ” मोटर वाहन अधिनियम 2021 | ट्रैफिक ई-चालान(Motor Vehicles Act 2021 |E-Challan)” से संबंधित सभी जानकारियां विस्तार से प्रदान की है। यदि आपको इससे जुड़े कोई भी सवाल पूछने हो, तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपको जवाब देंगे और अन्य अन्य सभी सरकारी योजनाओं की सबसे पहले और विस्तार से जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट www.yojanaapplicationform.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-