भू नक्शा बिहार 2021:- बिहार राजस्व विभाग ने भी अन्य राज्य की तरह अब भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट को शुरू किया है।इससे आप जमीन, खेत व प्लाट की सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपकी पकी जमीन का सारा विवरण दर्ज होता है। जिसके माध्यम से आप अपनी जमीन पर मालिकाना हक जता सकते हैं। पहले हमे भू नक्शा खाते की जानकारी पाने के लिए तहसील का दौरा करना होता था। जिससे बहुत समय बर्बाद हो जाता था। लेकिन अब हम अपनी जमीन का सारा नक्शा, जिसे भू नक्शा कहते हैं ऑनलाइन घर बैठे देख व डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे की आप कैसे ऑनलाइन जमीन का नक्शा बिहार को प्राप्त कर सकते हैं।
Check Bhu Naksha in Bihar
Bhu Naksha Bihar देखने के लिए राजस्व विभाग ने ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब आप ऑनलाइन अपने कंप्यूटर या मोबाइल से बिहार भूमि नक्शा प्राप्त कर सकते हैं। बिहार का नक्शा डाउनलोड करने की जानकारी अभी सभी नागरिकों के पास उपलब्ध नहीं है। इस लिए हम अपने इस आर्टिकल में आपको भू नक्शा खाते की जानकारी, खसरा नंबर से जमीन का नक्शा देखे, भु नक्शा बिहार मैप आदि की जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे। अतः हमारा यह आर्टिकल अंत तक अवश्य पढ़ें।
लेख | भू नक्शा बिहार / भूमि नक्शा बिहार |
संबंधित | विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
वर्ष | 2021 |
लाभ | ऑनलाइन भू नक्शा |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उदेश्य | सभी को ऑनलाइन भूमि नक्शा प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
संपर्क माध्यम | revenueBihar@gmail.com |
भू नक्शा बिहार जिलेवार लिस्ट
यहां हम आपको उन जिलों की सूचि अलग- अलग प्रदान करेंगे। जंहा अभी भू नक्शा बिहारऑनलाइन उपलब्ध है और नहीं है।
भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है।
नालंदा – Nalanda | मधेपुरा – Madhepura |
सुपौल – Supaul | लखीसराय – Lakhisarai |
भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है।
अररिया – Araria | किशनगंज – Kishanganj |
अरवल – Arwal | मधुबनी – Madhubani |
औरंगाबाद – Aurangabad | मुंगेर – Monghyr |
बाँका – Banka | मुजफ्फरपुर – Muzaffarpur |
बेगूसराय – Begusarai | नवादा – Nawada |
भागलपुर – Bhagalpur | पटना – Patna |
भोजपुर – Bhojpur | पूर्णिया – Purnea |
बक्सर – Buxar | रोहतास – Rohtas |
दरभंगा – Darbhanga | सहरसा – Saharsa |
पूर्वी चम्पारण – East Champaran | समस्तीपुर – Samastipur |
गया – Gaya | सारन – Saran |
गोपालगंज – Gopalganj | शेखपुरा – Shiekhpura |
जमुई – Jamui | शिवहर – Sheohar |
जहानाबाद – Jehanabad | सीतामढ़ी – Sitamarhi |
कैमूर – Kaimur | सीवान – Siwan |
कटिहार – Katihar | वैशाली – Vaishali |
खगड़िया – Khagaria | पश्चिमी चम्पारण – West Champaran |
नोट => यदि आपके जिले का नाम उपलब्ध नहीं में है, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप खसरा नंबर से जमीन का नक्शा राजस्व विभाग के कार्यालय में जाकर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
भू नक्शा बिहार 2021 ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया
यदि आप अपनी जमीन का भूमि नक्शा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
भू नक्शा बिहार की आधिकारिक वेबसाइट
- सबसे पहले आपको बिहार राजस्व विभाग द्वारा शुरू की गयी भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
जिला, डिवीज़न और मौजा का चयन करें
- जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट में जायेंगे आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको अपने जिला, डिवीज़न और मौजा का चयन करना होगा। जैसे नीचे चित्र में दर्शाया गया है –
जमीन के खसरा नंबर का चयन करें
- जैसे ही आप जिला, डिवीज़न और मौजा का चयन करेंगे आपके सामने एक मेप खुल जायेगा। यहां आपको अपने जमीन का खसरा नंबर को चुनना होगा। या आप ऊपर सर्च बॉक्स में खसरा नंबर सर्च करके भी नंबर का चयन कर सकते हैं।
प्लाट इनफार्मेशन की जाँच करें
- खसरा नंबर का चयन करते ही आपको पेज के लेफ्ट साइड में Plot Info पर क्लिक करना होगा। यहां आपको आपके खसरे की साडी डिटेल दिखाई देगी।
Map Report विकल्प का चयन करें
- खसरे की जानकारी पढ़ने के बाद अब आपको भू नक्शा निकालने के लिए नीचे दिए गए Map Report पर क्लिक करना होगा।
भु नक्शा बिहार मैप ऑनलाइन चेक
- Map Report पर क्लिक करते ही आपके सामने भु नक्शा बिहार मैप खुल जायेगा। यहां से आप ऐसे चेक कर सकते हैं।
बिहार भूमि नक्शा डाउनलोड
- अब आपको यदि अपना जमीन का नक्शा डाउनलोड करना है तो आपको नक्शे के बायीं तरफ दिए गए “Show Report PDF” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करते ही आपके सामने आपकी जमीन का नक्शा पीडीएफ में खुल जायेगा।
- यहां आपको दायी तरफ दो विकल्प दिखाई देंगे। यह विकल्प नक्शे को डाउनलोड व प्रिंट करने के लिए हैं।
- इनके माध्यम से आप आसानी से अपने खेत व जमीन का नक्शा डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
- अगर आपको bhu naksha ऑनलाइन नहीं मिल रहा है तो क्या करें?
यदि आप भूमि का नक्शा ऑनलाइन नहीं देख सकते हैं, तो ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि अधिकारी अभी भी इसे अद्यतन करने की प्रक्रिया में हैं। बिहार में संबंधित विभाग के कार्यालय में जाकर के आप हमेशा प्रगति और स्थिति के बारे में पूछताछ कर सकते हैं। - वेबसाइट पर बिहार के अन्य जिलों के लिए bu naksha कब से अपडेट किया जाएगा?
यह जानकारी राजस्व और भूमि सुधार विभाग, बिहार से प्राप्त की जा सकती है। आशा करते है जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भू नक्शा ऑनलाइन किया जायेगा। - बिहार bhu naksha से संबंधित किसी भी विसंगति या जानकारी के लिए मुझे किससे संपर्क करना चाहिए?
आप revenuebihar@gmail.com पर अपनी समस्या लिख सकते हैं। - क्या बिहार bhu naksha को ऑनलाइन खोजना कठिन है?
आप बिहार में नालंदा, मधेपुरा, सुपौल और लखीसराय के लिए भु नक्शा आसानी से ऑनलाइन पा सकते हैं। यह प्रक्रिया बहुत आसान है। बाकि जिलों को अभी भू नक्शा पाने के लिए राजस्व और भूमि सुधार विभाग, बिहार के कार्यलय में ही जाना होगा।
यहां हमने आपको online बिहार भूमि नक्शा प्राप्त करने की जानकारी विस्तार से प्रदान की है। यदि आप इससे संबंधित कोई अन्य जानकारी या सवाल हमसे पूछना चाहते हो, तो आप हमे नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो। हम आपको जल्द से जल्द जवाब देंगे। अन्य सभी राज्यों की सरकारी योजनाओं व भूलेख, भू नक्शा की सबसे पहले व सटीक जानकरी पाने के लिए हमारी वेबसाइट www.yojanaapplicationform.com के साथ बने रहें। धन्यवाद-